अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मथुरा जा रहा 30 टन आलू से लदा ट्रक टेंपो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने ट्रक से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के थाना मझोला के ग्राम जबरा निवासी चालक कन्हैया ने बताया कि वह शनिवार को खुटार से आलू लोड कर मथुरा जाने को निकला था। दुर्घटना में ट्रक में लदा आलू सडक़ पर बिखर गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी राजेपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ0 प्रमीत राजपूत ने चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। चालक को विशेषकर आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
टेंपो को बचाने में आलू से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
