
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठंडी सडक़ स्थित नवभारत सभा भवन में आलू उत्पादक संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत आलू विकास अधिकारी रामनाथ राजपूत ने की। संचालन अरविन्द राजपूत ने किया। बैठक में आलू की गुणवत्ता सुधार के लिए सभी ने एक स्वर में किसानों से विस्तार से चर्चा की। आलू की हाइब्रिड छोडक़र अच्छी वैरायटी लगाकर आलू खेती सुधारें, उन्नतशील किसान नारद सिंह कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि हर तीन साल में आलू की वैरायटी बदलते रहे। उन्होंने कहा किसानों के चार चार, खाद बीज पानी उपचार, आधुनिक तरीके से खेती करने पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने कहा कि आलू से 62 प्रकार के व्यंजन तैयार होते हैं। इसके अलावा आलू की नई वैरायटी के बारे में जानकारियां दी। जिसमें कुफरी संगम, कुफरी गौरव, कुफरी नीलकंठ, कुफरी उदय, कुफरी फ्राई सोना, कुफरी फ्राई ओम आदि के लिए बोने की सलाह दी। उन्होंने गोबर की खाद अधिक प्रयोग करने की सलाह दी और गोबर की खाद उपलब्ध न होने पर किसानों को हरी खाद के रूप में सनई, ढेंचा, अरहर, चारा बोकर प्रयोग करें। बैठक में प्रमुख रूप से अरविन्द राजपूत, झब्बू सिंह वर्मा, अरविंद गंगवार, नबाव सिंह, राम सिंह कश्यप, ओमप्रकाश राजपूत, राजेंद्र सिंह पाल, कमलेश कुमार, राम सेवक वर्मा, बृजबिहारी, होतीलाल राना, कौशलेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, राजपाल, हरिश्चंद्र राजपूत, शालिगराम शाक्य, नंदकिशोर वर्मा, शिव रतन कश्यप, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
