शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जेंडर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजिल के सशक्तिकरण हेतु ब्लॉक संसाधन राजेपुर में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। बुधवार को मीना मंच नोडल भारती मिश्रा ने अरमान मॉड्यूल के अंतर्गत लिए जाने वाले सत्रों की जानकारी देते हुए कहा कि यह पहला ऐसा मॉड्यूल है जिसमें अभिभावकों के हेतु 13 सत्र रखे गए हैं। ट्रेनर पूनम ओझा ने प्रगति के पंख के आधार पर कार्यवाही पंजिका कैसे तैयार करें इस पर विस्तृत से जानकारी दी। ट्रेनर सुधा वर्मा व सुनीता चौहान ने प्रगति के पंखों का संचालन पावर एंजिल के साथ कैसे किया जाएगा इस पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन के पर खंड शिक्षाधिकारी राजेपुर अनूप सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उद्बोधन देते हुए कहा कि इस वर्ष सेल्फ स्टीम व पावर एंजिल की समस्त गतिविधियां अवश्य पूरी करें। निरीक्षण के समय मीना मंच से जुड़ी हुई समस्त पंजिकाओं का अवलोकन अवश्य किया जाएगा। मीना मंच सशक्त माध्यम है समाज के तमाम मुद्दों को समझने का और उनका समाधान ढूंढने का इसीलिए सभी लोग संकल्पित होकर मीना मंच में बताई गयी गतिविधियों का संचालन अवश्य करें। कार्यक्रम समापन पर खंड शिक्षाधिकारी के द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर श्रीकृष्ण प्रकाश दीक्षित, नेहा, सुकृति बघेल, अवनीति, विनीता अवस्थी, गायत्री, अवनीश, मधुकर, राघवेंद्र, उपासना, रेखा, प्रतिभा तिवारी, प्रतिमा तिवारी, गौरी शंकर, कौशलेन्द्र, सीमा तिवारी आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।
जेंडर इक्विटी के तहत पावर एंजिल सशक्तिकरण शिविर का हुआ समापन
