गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा लोहाई रोड में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें गुरु की संगत ने पूरे शहर का भ्रमण करते हुए शबद. कीर्तन किये। सबको गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस की बधाइयाँ दीं गयीं। इसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजाया गया एवं पाठ के समापन पर गुरुग्रंथ साहब को रुमाला भेंट किया गया तथा अरदास की समाप्ति पर बोले सो निहाल सतश्री अकाल से गुरुद्वारा परिसर गुंजायमान हो उठा। ज्ञानी ग़ुरबचन सिंह ने बताया कि ०२ दिसंबर शनिवार को शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान सरदार हरजिंदर सिंह, सरदार चरन प्रीत सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, सरदार तोषित प्रीत सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार जसपाल सिंह, सरदार कुलप्रीत सिंह, भगवान दास कुन्दानी, दिनेश कुमार बुधवानी, अनिल कुमार जेठवानी आदि लोग मौजूद रहे।
