स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया तिरंगा, निकाली गई प्रभातफेरी, छात्र-छात्रायें हुर्ई सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। १४ अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना। जिस पर कई प्रतियोगितायें हुई। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने झण्डा रोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। और बच्चों ने कविता, देश भक्ति भाषण आदि सुनाये। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने अपने विचार रखे। इस मौके पर वीना एडवल्र्ड, नीतिका सनी, नेहा मिश्रा, ममता पौसिया पॉल, भावना लाल, रचना हिल्स, पूजा, लक्ष्मी, अमित, अनीस अहमद, संजय, शिवम कुशवाहा, राजेश कुमार, सुनील रामदास, सुनील राम, अर्जुन नूरानी लायल, आदि लोग मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद। स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों एवं प्रबन्ध समिति के द्वारा मां सरस्वती, मां भारती एवं महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्पण, दीप प्रज्ज्वलित किया गया। प्रबन्धक अनुराग दुबे सहित समस्त ट्रस्टीगण एवं आये हुए सम्मानित अतिथियों के द्वारा ध्वजरोहण कर राष्ट्रगान किया गया। स्वतंत्रता के अमृतकाल खण्ड में संस्था के प्यारे विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ती नृत्य, राष्ट्रगान एवं नाटक के माध्यम से राष्ट्र के प्रति देशभक्ती भावनाएं प्रस्तुत की गयी। डायरेक्टर डॉ0 सचिन दुबे ने कहा देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 2025 को भारत को आजादी मिले 78 साल पूरे हो गये हैं।

फर्रुखाबाद। कानपुर रोड स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। अध्यक्ष विवेक सिंह यादव एवं चेयरपर्सन स्नेहा यादव ने समस्त स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। स्पोट्र्स कोच मोहित कुमार ने छात्रों से देशभक्ति के जोशीले नारे लगवाए। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति में छात्रों ने भगत सिंह को फांसी दिए जाने का दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने कहा कि हमें आज़ादी का असली अर्थ समझना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश आज़ाद कराया। उन्होंने छात्रों से ईमानदारी, निष्ठा और शिक्षा के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देें।

फर्रुखाबाद। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मण्डल के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस गुरुगांव देवी मंदिर स्थित जिला प्रवक्ता लाखन सिंह के एलएस टीटीसी कम्प्यूटर सेंटर पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने छात्र-छात्राओं के साथ झण्डारोहण किया। बड़ी संख्या में फेडरेशन के व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस पर विचार रखे। मनोज मिश्रा ने स्वतंत्रा दिवस की उपलब्धि पर विचार रखते हुए सभी से अपील की कि पहले हम देशवासी है। बाद में हम व्यापारी है। इसलिए देश की सेवा के प्रति सभी लोग समर्पित रहे। जिला प्रवक्ता लाखन सिंह ने कहा कि देशहित में जब भी जरुरत पड़े तो सभी व्यापारी तन, मन, धन से सहयोग करें। इस मौके पर पवन गुप्ता, विमलेश मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *