नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। योगी सरकार में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है, जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नाली निर्माण में घटिया किस्म की ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद मार्ग पर नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुसैनपुर बांगर के मजरा हमीरपुर बांगर में दबंग ग्राम प्रधान द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें धड़ल्ले से घटिया किस्म की ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा मसाले में बालू का अधिक प्रयोग किया जा रहा है। प्रधान की दबंगई के चलते कोई भी ग्रामीण विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। ग्रामीणों ने दबी जुबान से उपरोक्त मामले की जांच कराये जाने की मांग की है, ताकि प्रधान द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार उजागर हो सके।
प्रधान घटिया ईंट से करा रहा नाली का निर्माण
