प्रधान पार्टीबंदी छोड़ शासन की योजनाओं का पात्र ग्रामीणों को दिलवायें लाभ: ब्लाक प्रमुख

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। ब्लाक राजेपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक प्रमुख ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव के मुखिया पार्टी बंदी छोडक़र शासन द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति को लाभ दिलवायें।
नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चिंतन शिविर का आयोजन विकास खंड राजेपुर में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंजीत कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार कंपिल, परियोजना निदेशक योगेंद्र कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विकास खंड अधिकारी कौशल कुमार, अजीत पाठक, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौजूद ग्रामीणों कृषि कार्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया किसान अपनी खेती में पेस्टिसाइड एवं रासायनिक उर्वरक का प्रयोग ना करके जैविक उर्वरक का प्रयोग करें। इससे होने वाले हानि लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ होने वाली हानि लाभ के बारे में बताया।
ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने अपने संबोधन में गांव के प्रधानों सेआग्रह किया किया कि शासन द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति को लाभ दिलवाएं। इसमें पार्टीबंदी को दरकिनार रखें। इसके बाद हर गांव का मुखिया अपने आप को सीसी रोड, खड़ंजा, आवास तक ही सीमित ना रखें। यदि गांव का कोई दबंग व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा किये है या चक मार्ग को अवैध कब्जा कर बाधित कर रहा है, तो उसका दायित्व है कि तत्काल अवैध कब्जेदारों से सरकारी भूमि अथवा चक मार्ग मुक्त कारायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *