सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर प्रधान को दी जानमाल की धमकी

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआपुर सानी निवासी वर्तमान महिला ग्राम प्रधान संगीता देवी पत्नी स्वर्गीय रोशन लाल दिवाकर ने मंगलवार को ग्रामीण रमेश चंद्र, दिलीप कुमार, सत्य प्रकाश, आदेश कुमार, शिवम, अनिल कुमार दुबे, रामेश्वर दयाल, ओम प्रकाश, समर, किशन लाल, दुर्गेश पाल, नन्हीं पाल, ब्रह्मानंद, अशोक कुमार सहित दर्जन भर ग्रामीणों के सहयोग से जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कहा वह अनुसूचित जाति महिला ग्राम प्रधान है। गांव के बाहर सरकारी जमीन गाटा संख्या 200 जो नक्से में तकरीबन 47 डि0 दर्ज है, जबकि मौके पर कब्जा होने के कारण 8,10 डिसमिल शेष है। यह गहरे-गहरे गड्ढे जहां ग्रामीणों द्वारा घूरा डाला जाता था। शिकायती पत्र के अनुसार 3 अगस्त 2022 को पंचायत समिति की बैठक जिसमे ग्रामीणों द्वारा उक्त स्थल पर धार्मिक स्थल बनवाए जाने की मांग की गई थी। वहीं ग्रामीणों की मांग के अनुसार उक्त ऊबड़ खाबड़ जमीन जिसमें 80 हजार की मिट्टी डलवाकर उक्त जमीन को समतल कराया गया। उक्त जमीन का समतलीकरण कराए जाने से ग्रामीण जलील, शकील तथा मुशीर की नियत बिगड़ गई और आरोपियों द्वारा पांच डिसमिल जमीन पर कब्जा कर सामान फैला दिया गया। जब ग्राम प्रधान ने विरोध किया, तो उक्त आरोपी भडक़ गये और गाली-गलौज करने लगे। महिला ग्राम प्रधान के अनुसार आरोपियों द्वारा 7 डिसमिल जमीन जिस पर पहले ही कब्जा कर लिया गया वर्तमान में पक्के मकान बने हुए हैं। महिला ग्राम प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा पूर्व में रही महिला ग्राम प्रधान जमीला बेगम द्वारा मात्र 1 रूपये के स्टांप पर फर्जी हस्ताक्षर मुहर के जरिए पट्टा कराया गया, जबकि फर्जी हस्ताक्षर तथा मुहर का प्रयोग कानूनी अपराध है और धारा 420 के अंतर्गत धोखाधड़ी है। महिला ग्राम प्रधान ने कहा है कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर उक्त जमीन की पैमाइस कराकर दबंगों के कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *