हालात संवेदनशील,लोकतंत्र व संविधान को बचाना जरूरी-प्रजापति।

संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाई गई अंबेडकर जयंती।
अमिताभ श्रीवास्तव।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर जयंती को संविधान व लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिले के प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजकर अंबेडकर जयंती को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था।इसीलिए देश के 24 राज्यों में इस प्रकार के आयोजन किया गया है।रविवार को बाल्दा स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जिले के साथियों ने संविधान व लोकतंत्र बचाओ मुहिम की शुरुआत की।इस अवसर ओर जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि इस समय पूरा देश लोकसभा चुनाव के दौर से गुजर रहा है ये बहुत ही संवेदनशील समय है।यदि संविधान को बचाना है तो देश के लोगो को एकजुट होकर खड़ा होना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार तोड़फोड़ कर सरकार को बदला गया वह संविधान और लोकतंत्र पर हमला है।दिल्ली व पंजाब में भी लगातार यही करने की कोशिश की जा रही है।इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव क्रमशः गुड़िया राईन व मोहित महाराज, जिला महासचिव सुनील मौर्य, जिला उपाध्यक्ष गायत्री मिश्रा, शारजाह मास्टर,विनोद रावत, मिल्कीपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे हर्षवर्धन कोरी,महानगर अध्यक्ष व पूर्व मेयर प्रत्याशी रहे कुलभूषण साहू,ए.के.द्विवेदी व रघुनाथ प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *