भाजपा सांसद का कोरोना काल में सलमान खुर्शीद की सिफारिश पर एम्स में मिला था इलाज: प्रकाश प्रधान

कांगे्रस प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी करके चल रही है
अगर गठबंधन हुआ तो सलमान खुर्शीद ही फर्रुखाबाद से होंगे प्रत्याशी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
भाजपा सांसद के बीमार होने पर जब उन्हें दिल्ली में कहीं उपचार नहीं मिला तो पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की सिफारिश पर एम्स में भर्ती कराया गया था, यह बात कांगे्रस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कही।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को दिल्ली के अस्पताल में इलाज नहीं मिला था। तब हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की सिफारिश पर दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था।

राजनीतिक विद्वेषता भूल मानवता की खातिर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की मदद मदद की थी। अपनी सियासी पकड़ कमजोर होने के कारण ही सांसद मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद की जनता की मदद नहीं कर सके। पिछले 10 सालो में फर्रुखाबाद विकास की दृष्टि से ज्यादा पिछड़ा, कोई विकास नहीं हुआ। किसी भी जिले के विकास के लिए सांसद की दिल्ली में हाई कमान तक पकड़ होना जरूरी। सलमान खुर्शीद ने अपने राजनैतिक कद के कारण फर्रुखाबाद का कद बढ़ाया, कांग्रेस सरकार में दो बार केंद्रीय मंत्री रहे। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत दो बार लगातार सांसद रहने के बावजूद केंद्र में नहीं कर पाए जिले का प्रतिनिधित्व। इंडिया गठबन्धन हुआ तो सलमान खुर्शीद को ही फर्रुखाबाद से प्रत्याशी बनाया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी करके चल रही है। हाईकमान की अन्य दलों से वार्ता के बाद जल्द सभी सीटों के प्रत्याशियो पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने अनिल मिश्रा के आवास पर वार्ता के दौरान यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *