फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने फतेहगढ़ निवासी समाजवादी नेता प्रतिभा यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य पद पर मनोनीत किया है। प्रतिभा यादव ने लखनऊ से फोन पर फर्रुखाबाद जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव से वार्ता करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा एवं लगन से समाजवादी महिला सभा की गतिविधियों को जनपद में मजबूत करेंगी। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को जनपद की चारों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दिलाने में महिला सभा की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगी तथा उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को और सशक्त बनाएंगी। इस अवसर पर जनपद के अनेक समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा यादव को बधाई दी।
प्रतिभा यादव सपा महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत
