प्रयागराजः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर किया स्नान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान किया.
#WATCH | Prayagraj, UP: President Droupadi Murmu takes a holy dip at Triveni Sangam during the ongoing Maha Kumbh Mela. pic.twitter.com/2PQ4EYn08b
— ANI (@ANI) February 10, 2025
प्रयागराजः संगम पर भारी भीड़, श्रद्धालु कर रहे हैं अमृत स्नान
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के घाटों पर श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी है. वे अमृत स्नान कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, अब तक 41 करोड़ से अधिक लोग पवित्र डुबकी लगा चुके हैं.
#WATCH | Prayagraj, UP: Huge crowd of devotees continues to arrive at Maha Kumbh Mela Kshetra to take a holy dip in Triveni Sangam
Around 41 crore devotees have taken holy dip at #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/kjCZNpxdjf
— ANI (@ANI) February 10, 2025
कहीं पर कोई परेशानी नहीं… महाकुंभ के लिए ट्रेनों के संचालन पर बोले रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर 8 स्टेशनों पर रेलवे का बहुत व्यवस्थित रूप से काम चल रहा है. राज्य प्रशासन और मेला प्रशासन के साथ समन्वय जारी है. कल प्रयागराज जंक्शन से 330 गाड़ियां निकली हैं… कहीं पर कोई परेशानी नहीं है. यदि कहीं कोई अफवाहें फैलाने का प्रयास करे तो उस पर ध्यान ना दें.”
‘प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें रवाना हुईं’
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 फरवरी माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि “रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए आठ रेलवे स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा है। राज्य प्रशासन के साथ मिलकर सब कुछ बहुत ही समन्वित तरीके से किया जा रहा है। कल प्रयागराज जंक्शन से 330 ट्रेनें रवाना हुईं और आज भी ट्रेनें व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं। अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो हम उनकी बात नहीं सुनना चाहते। सब कुछ व्यवस्थित तरीके से चल रहा है।”
#WATCH | Delhi: Railways Minister Ashwini Vaishnaw inspects arrangements at the Prayagraj Railway Station ahead of 12th February Maghi Purnima Snan. pic.twitter.com/30nXgiwqsn
— ANI (@ANI) February 10, 2025
‘उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं’
प्रयागराज में पवित्र स्नान करने के बाद तेलंगाना के मंत्री और कांग्रेस नेता कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि “…मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह अवसर 144 साल बाद आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। भगदड़ में कुछ लोगों की मौत हो गई, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले…”
राष्ट्रपति ने संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

