अलविदा की नमाज पर देश में की गयी अमन चैन की दुआ

एएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रमजान महीने की समाप्ति तथा अलविदा की नमाज को शांति के माहौल में संपन्न कराए जाने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। नगर की विभिन्न मस्जिदों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए पुलिस फोर्स लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था कम रहे जिससे अशांति का माहौल न हो और शांति के माहौल में अलविदा की नमाज संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा गस्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। नगर में स्थित लगभग एक दर्जन मस्जिदों में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह से नेकी और बरक्कत की दुआ करते हुए देश में अमन चैन कायम रहे, इसकी दुआएं कीं। बताते हैं नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मस्जिद जहां बड़ी संख्या में अल्प संख्यक समुदाय के लोगों को अलविदा की नमाज अदा करते हुए देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने शमशाबाद में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कोट वाली मस्जिद के नजदीक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निश्चित समय के अनुसार नगर की विभिन्न मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। जब नमाज के उपरांत जब लोग बाहर निकले तो एक दूसरे से गले मिले और एक दूजे को शुभकामनाएं दीं। उधर अलविदा की नमाज को लेकर नगर की गलियों में चहल पहल का माहौल रहा। दुकानें गुलजार रहीं और अच्छी खासी खरीदारी का दौर चलता रहा। इस दौरान शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *