
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।विसर्जन कार्यक्रम की सकुशल संपन्नता की प्रार्थना को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के घाट निर्माण प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने निर्मलीकुण्ड पर मां सरयू और विसर्जन घाट की विधिवत पूजा अर्चना करके मां सरयू को चुनरी अर्पित की। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि पूजन का भाव यह भी होता है कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करके घाट निर्माण और प्रतिमा विसर्जन के लिए सरयू माता की अनुमति ली जाती है जिससे विसर्जन कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो।श्री जायसवाल ने बताया कि इस बार प्रशासन से 150 मीटर लंबे प्लेटफार्म की मांग की गई है जिससे विसर्जन कार्यक्रम शीघ्रता से संपन्न हो सके।पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल, पुलिस समन्वयक जे.एन चतुर्वेदी, विद्युत समन्वयक सुप्रीत कपूर, सह घाट निर्माण प्रभारी रंजीत शर्मा,जनार्दन पांडेय,अतुल सिंह, बजरंगी साहू,अजय विश्वकर्मा, रविकांत आर्य,मुन्ना यादव,नागेंद्र पांडेय,महिला शक्ति वाहिनी की काजल पाठक सहित दुपहिया क्लब के आशीष तिवारी,सुमित साहू,मदन सिंह,तिलक राम मौर्य, इंदर मोटवानी,अखंड सिंह,धर्मेंद्र मौर्य,किशन केसरवानी,अरविंद श्रीवास्तव,सुनील कृष्ण गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।वही दूसरी तरफ केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने पर्व से संबंधित समस्याओं को लेकर सांसद लल्लू सिंह और जिलाधिकारी नीतीश कुमार से मुलाकात की जहां पर उन्होंने फतेहगंज स्थित ओवर ब्रिज के बगल सर्विस रोड का मुद्दा उठाया वहीं ग्रामीण इलाकों में सफाईकर्मी द्वारा पूजा पंडालों पर सफाई न करने की शिकायत भी की।उन्होंने बताया कि सेतु निगम के अधिकारी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और न ही उनके निराकरण का कोई प्रयास कर रहे हैं।ऐसा प्रतीत होता है कि दुर्गा पूजा एवं रामलीला की शोभायात्रा सकुशल निकलवाने की मंशा सेतु निगम की नहीं है और न ही महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होने का ही उन्हें भय है।जिलाधिकारी ने कहा कि जिन भी पूजा पंडालो पर सफाई कर्मी नहीं पहुंच रहे हैं,वहां के पदाधिकारी तुरंत इसकी शिकायत संबंधित एसडीएम से करें।
