
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पी0आर0डी0 जवानों ने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी एवं फर्जीवाड़ा के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि विकास खण्ड शमशाबाद में उपेन्द्र पुत्र रनवीर सिंह, रघुराई पुत्र हरनाथ सिंह, मुनीश्वर दयाल पुत्र हरनाथ सिंह एवं विकास खण्ड राजेपुर में अमर सिंह पुत्र बनवारी लाल, सुरेशचंद्र पुत्र राजेश्वर दयाल, परशुराम पुत्र नौरंग सिंह, विकास खण्ड बढ़पुर में रवेन्द्र सिंह, उजागर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह तथा रामेश्वर दयाल, विकास खण्ड नवाबगंज में रामसुधारे पुत्र बन्नू, सतेंद्र सिंह पुत्र द्रगपाल सिंह आदि जवानों को फर्जी दस्तावेजों द्वारा ऑनलाइन डाटा फीडिंग कराके डयूटी पर लगाया गया है। पी0आर0डी0 जवानों के नाम रोल रजिस्टर पर हेराफेरी करके तमाम फर्जी लोगों के डाटा फीडिंग करके डियूटी दी जा रही है। नाम रोल रजिस्टर तलब करके जांच करायी जाये। इसके अलावा पी0आर0डी0 जवान दिनेशचंद्र पुत्र मंगूलाल विकास खण्ड नवाबगंज को डियूटी हेतु २०००/- रुपये न देेने के कारण डियूटी से वंचित किया गया तथा वी0ओ0 ने पीडि़त के कागज फर्जी बताकर विभाग से निकाल देने की धमकी दी। हालांकि इस संबंध में विभागीय राज्यमंत्री द्वारा जांच कराकर आख्या देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया था, परन्तु जांच न करके राज्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। उक्त मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। इस मौके पर कृपाल सिंह, दिनेशचंद्र, मान सिंह, सुरेंद्र कुमार, जागेश्वर दयाल, वेदराम, रामसरन, जगवीर सिंह आदि के हस्ताक्षर है।
