प्री-प्राइमरी बाल वाटिका, आंगनवाड़ी गतिविधि प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड शमशाबाद के कम्पोजिट विद्यालय मुरैठी प्री-प्राइमरी बाल वाटिका आंगनवाड़ी का ५२ सप्ताह गतिविधि कैलेंडर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कम्पोजिट विद्यालय में सम्पन्न हुआ। खण्ड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बीईओ सतीश कुमार वर्मा ने कहा कि सभी प्रतिभागियों से पूरी तनमनता से प्रशिक्षण लें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण देश की बेसिक शिक्षा की नीव को मजबूत करने वाला है। साथ ही उन्होंने उपस्थित संदर्भदाताओं अनुपम सक्सेना, असगर हुसैन, अनुपम मौर्या, मंजू पाल से पूरी गंभीरता व पूरे समय तक प्रशिक्षण संचालित करने को कहा।

प्रशिक्षण के प्रारम्भ में प्रार्थना के उपरान्त सभी प्रशिक्षार्थियों का रजिस्टे्रशन, प्रशिक्षण सामग्री, स्टेशनरी आदि वितरित की गई। प्रतिभागियों का प्रीटेस्ट लेकर उनके अनुभव का आकलन किया गया। संदर्भदाता असगर हुसैन पूर्व बचपन देखभाल, शिक्षा के बारे में बताया तथा बेसिक शिक्षा में प्री-प्राइमरी शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। संदर्भदाता अनुपम सक्सेना ने आंगनवाड़ी से संबंधित एक दिवसीय दिनचर्या का वीडियो को दिखाकर उस पर चर्चा की। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बताया कि पहले औपचारिक प्रदान की जाती थी। अब अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जायेगी। दूसरे दिवस के प्रारम्भ में संदर्भदाता अनुपम सक्सेना ने सामूहिक गतिविधिया व आयुवर्ग खेल के बारे में बताया। असगर हुसैन ने बच्चों के विश्वास के आयामों पर चर्चा की। आंगनवाड़ी कक्ष में बने कोनो की महत्वता बतायी। ५२ सप्ताह गतिविधि कैलेंडर को पहल सप्ताह के थीम के अनुसार अभ्यास कराया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सभी ने प्रतिभाग किया। बाल पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर अनुपम मौर्या, मंजू पाठक का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *