फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सीएनआई रखा चर्च में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी तोड़ दी और चांदी, पीतल के बर्तन सहित कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना से चर्च परिसर में हडक़ंप मचा है। चर्च के प्रेजबिटर इन्चार्ज रेव्ह मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की प्रार्थना सभा के बाद चर्च का मुख्य दरवाज़ा व अलमारी ताला बंद कर दी गई थी। सोमवार सुबह करीब 5 बजे पानी के कैंपर लेने पहुंचे लोगों ने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी तोड़ी गई थी। चोर लगभग 2 चांदी की प्लेटें करीब 5 किलो, पीतल का बलम, पीतल के कटोरे, पीतल की कास, चर्च का दानपात्र, इन्वर्टर बैटरी तथा एक बड़ा स्टेहब्लाइजऱ चोरी कर ले गए। घटना के बाद चर्च के सदस्यों में रोष व्याप्त है। मनोज कुमार ने याकूतगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। दरोगा राहुल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
चर्च से चांदी, पीतल के बर्तन व बैटरी सहित कीमती चोरी
