सप्ताहिक व्यापार मण्डल के पदाधिकारी घोषित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद इखलाक खां ने महिला नगर उद्योग व्यापार मण्डल व सप्ताहिक व्यापार मण्डल एवं युवा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की घोषणा की।
रेलवे रोड स्थित एक होटल के सभागार में नगर अध्यक्ष इखलाक खां ने प्रीती गुप्ता को महिला नगर उद्योग व्यापार मण्डल का अध्यक्ष एवं अनीता शर्मा को चेयरमैन, नेहा मिश्रा को महामंत्री, निशा गुप्ता को कोषाध्यक्ष घोषित किया। साथ ही साप्ताहिक व्यापार मंडल, युवा साप्ताहिक व्यापार मंडल एवं महिला नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की है। नितिन कुमार गुप्ता को साप्ताहिक व्यापार मंडल का अध्यक्ष, रामू कश्यप को महामंत्री एवं सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष अध्यक्ष बनाया गया। आमिर को युवा साप्ताहिक व्यापार मंडल का अध्यक्ष अध्यक्ष, मोहक अग्रवाल को महामंत्री एवं केशव पांडे को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि सप्ताहिक व्यापार मण्डल के साथ है। हर कीमत पर उनकी दुकानें लगेगी। उन्हें भी संगठित रहने की जरुरत है। नगर अध्यक्ष इखलाक खां ने कहा कि सप्ताहिक व्यारियों के साथ पहले से ही मैं था और आज भी हूं। अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि २४ घंटे व्यापारियों के साथ खड़ा हूं। नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने कहा कि सभी व्यापारियों की समस्याओं के लिए नगर व्यापार मण्डल दमदारी से खड़ा है और जब भी जरुरत पड़ेगी तो व्यापारियों की मदद की जायेगी। जिला उपाध्यक्ष लालू कनौजिया व युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्याम सुंर गुप्ता, संरक्षक ठा0 सर्वेन्द्र सिंह, संरक्षक सरदार जगदीप सिंह, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, महिला व्यापार मण्डल की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने विचार व्यक्त किये। नवनियुक्त महिला व्यापार मण्डल की नगर अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने कहा कि सभी महिलाओं के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करायेंगे। इस मौके पर रामजी लाल पाठक, राजन राय जौली, पुनीत दुबे, राजू भारद्वाज, कमलेश गुप्ता, राजू गुप्ता, सचिन गुप्ता, आफताब अंसारी, अनीता शर्मा, सीता भदौरिया, आशा मिश्रा, संगीता शर्मा, अर्चना सैनी, ज्योति सैनी, मोहिनी शुक्ला मौजूद रही। संचालन आनंद गुप्ता मुन्ना ने किया।
नगर महिला व्यापार मण्डल की अध्यक्ष बनी प्रीती गुप्ता
