इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, मायके वालों ने घर पहुंच कर किया हंगामा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। इलाज के दौरान‌ प्रसूता की मौत हो गई। जानकारी होने पर मायके वाले घर पहुं‌च गए और हंगामा करने लगे।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबुद्दीनपुर गांव निवासी सोनू यादव की तीन वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के कटकैईया थाना गुरसहायगंज निवासी स्व दरबारी लाल की पुत्री गायत्री से शादी हुई थी। शादी के बाद गायत्री ने एक पुत्री का जन्म दिया। एक दिन पूर्व आवास विकास के पास हॉस्पिटल में सीजर ऑपरेशन से दूसरी पुत्री का जन्म हुआ। जन्म होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर मरीज को कानपुर ले जाने की सलाह दी। सोनू अपनी पत्नी को एंबुलेंस से कानपुर ले जा रहा था। कानपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का शव सुबह गांव कुतुबुद्दीनपुर पहुंचा। मायके वालों को सूचना दी गई। मायके वाले घटना पर स्थल पर पहुंचकर गाली गलौज कर अभद्रता करने लगे। गांव वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और तहरीर देने को कहा। फिलहाल अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
मृतका डेढ़ वर्ष की पुत्री शालू और एक नवजात बालिका को पीछे छोड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *