लू के प्रकोप से बचाव एवं राहत के संबंध में तैयारी/कार्ययोजना की बैठक सम्पन्न

र्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में लू प्रकोप से बचाव एवं राहत के लिये तैयारी/कार्ययोजना बनाये जाने एवं प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन सायं: 04:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग के सभी सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 व पी0एच0सी/एच0डब्लू0सी0 में पेरासीटामॉल टेबलेट, ओ0आर0एस0 फ्लूड तथा आर0एल0 एन0एस0डी0एन0एस0 आइसोलाईट पी के पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था की जाये। कोल्ड रूम भी बनाये जायें। पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु टीकाकरण किया जाय। साथ ही पशु चिकित्सा केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं की व्यवस्था के साथ मवेशियों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। श्रम रोजगार विभाग को मजदूरों के लिए कार्य के समय में परिवर्तन व कार्य स्थल पर पेयजल और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना, नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग को नगरीय/ग्रामिण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, मस्जिदों, सब्जी मंडी, प्रमुख चौराहों, तिराहों आदि के आसपास साफ -सफाई पेयजल, प्याऊ (गिलास सहित) एवं बैठने की समुचित व्यवस्था लू-प्रकोप (हीट वेव) से बचाव एवं राहत हेतु क्या करें या क्या न करें का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने विभागीय स्तर से कराना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज, उपजिलाधिकारी अमृतपुर, मुख्या चिकित्सा अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ व सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *