समधन, समृद्धि न्यूज़। करीब 12 वर्ष वाद समधन नगर स्थित मोहल्ला सौरखी तरफ मदरसा रफीकुल उलूम का एक रोजा अजीमुश्शान व दस्तकार बंदी कार्यक्रम आयोजित होगा, सोमवार को कस्बा समधन स्थित नई बाजार में जलसा व दस्तकार बंदी कार्यक्रम के लिए जगह की रूप रेखा तय की गई। मदरसा रफीकुल उलूम के मौलाना मोहम्मद मसूद अहमद व हाफिज इसराईल की मौजूदगी में जलसा कार्यक्रम होने वाली जगह की रूपरेखा तैयार की गई। हाफ़िज़ इसराईल ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसम्बर को मदरसा रफीकुल उलूम का यह पांचवां जलसा कार्यक्रम होने जा रहा है आगे उन्होंने बताया कि इस मदरसे में पड़ने वाले जिन बच्चों ने कुरान पाक मुकम्मल कर हाफिज बनकर तैयार हुय है उन बच्चों को जलसा कार्यक्रम में पगड़ी बांधकर व कुराक पाक देकर दस्तकार बंदी होगी, इस अवसर पर हाफिज मुशीर शेख, आसिफ शेख, राजा खान, नजमुल,फहीम शेख, मुस्तकीम, युसुफ,मुफीस (चचुआ) आमीन आदि लोग मौजूद रहे।
