लखनऊ, समृद्धि न्यूज। राजधानी के केजीएमयू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में मतांतरण (धर्मांतरण) के प्रयास के गंभीर आरोप सामने आए हैं। 20 दिसंबर 2025 को एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर उसके पुरुष सहकर्मी द्वारा धर्म बदलने का दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। यह प्रकरण भी उस समय सामने आया जब मेडिकल यूनिवर्सिटी का 21वां दीक्षा समारोह आयोजित किया जा रहा था और रविवार को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। प्रेम विवाह से पहले हिंदू रेजिडेंट छात्रा पर धर्म बदलने का दबाव डाला गया। मतांतरण का दबाव महिला रेजिडेंट के साथी पुरुष रेजिडेंट डाक्टर ने डाला है। आरोप है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो प्रेमी ने संबंध तोड़ लिया। मानसिक रूप से परेशान महिला रेजिडेंट ने आत्महत्या का का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां आइसीयू में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी महिला जूनियर रेजीडेंट केजीएमयू के हॉस्टल में रहती है। जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात इस पुरुष रेजिडेंट से हुई। दोनों के बीच पहले बातचीत होने लगी फिर मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया।पीडि़ता के पिता ने बताया कि पुरुष रेजीडेंट ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने उसे यह भी नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी भी हिंदू थी, जिसका उसने शादी के बाद उसने धर्म परिवर्तन कराया है। बेटी को जब ये बात पता चली तो आरोपित ने कहा कि अगर वो अपना धर्म परिवर्तन कर उससे शादी कर लेगी तो वह अपनी पहली पत्नी को छोड़ देगा। पुरुष रेजीडेंट की इस शर्त पर महिला रेजीडेंट राजी नहीं हुई। वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। पीडि़ता के परिजनों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
केजीएमयू में महिला रेजीडेंट पर धर्म परिवर्तन का दबाव, पीडि़ता ने किया आत्महत्या का प्रयास
