बदायूं बीएसए के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुंख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर मांग की है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर संघ के बदायुं जिले के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा को देश भावना के चलते निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायुं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। बदायूं की बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती के तानाशाह अनियमिततायें रते हुए वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन इसका विरोध करता था जिससे खिन्न होकर बीएसए ने कार्यवाही की है, जो सरासर गलत है। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा कम्पाजिट विद्यालय आरिफपुर नवादा में प्रधानाध्यापक पर कार्यरत हैं। उन पर झूठे आरोप लगाकर निलम्बन की कार्यवाही की गयी है। जिस पर शिक्षकों ने आज ज्ञापन सौंपकर संजीव कुमार शर्मा का निलम्बन वापस लेने तथा बीएसए के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। कार्यवाही की जाये। अन्यथा २० सिंतबर को शिक्षक बीएसए के खिलाफ बदायुं में धरना देंगे। इस मौके पर अवनीश चौहान, राजेश यादव, अमित मिश्रा, गौरव कुमार, राकेश यादव,अमित सिंह, संजीव राजपूत, उपेद्र गंगवार, अलका, अनुपम सक्सेना, मुन्नालाल, नीरज सक्सेना, सतेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, श्याम सिंह, डा0 देवेंद्र सिंह, गनेश कुमार, अविनाश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *