जनपद में 1505 बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के 1505 बूथों पर सुना।
सदर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम एवं पूर्वी मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठककर सुना गया।

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मीरा सिंह के आवास पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। जिलायक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि जनपद के 1505 बूथ पर इस वर्ष का अंतिम संस्करण का प्रसारण सभी कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा मिलती है वह सभी मुद्दों पर आम जनमानस से सीधा संवाद करते हैं। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, रोहित शर्मा, विक्रांत तिवारी, अमन अवस्थी, सिद्धांत सिंह आदि लोग मौजूद है। नगर पश्चिम मंडल के शक्ति केंद्र दिल्ली ख्याली में बूथ संख्या 215 शक्ति केंद्र संयोजक रामकिशन दीक्षित के आवास पर मंडल अध्यक्ष विकास पांडे एवं पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। पश्चिम मंडल के शक्ति केंद्र दिलावर जंग के बूथ संख्या 258 पूर्व सभासद पुरुषोत्तम वर्मा के आवास पर शिवांग रस्तोगी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अपने आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। अमृतपुर विधानसभा के नीम करोली मंडल के शक्ति केंद्र सिठऊपुर कुर्मी में विधायक सुशील शाक्य ने मां की बात कार्यक्रम को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *