फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने आधार आईडी की साइड धीमी चलने के कारण छात्रों के आधार बन नहीं पा रहे है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सम्बोधित ज्ञापन उप जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि आधार आईडी की साइड न चलने के कारण विद्यार्थियों के आधार कार्ड मैच नहीं कर पा रहे है। आईडी मिलान में समस्या आ रही है। प्रधानाचार्य परिषद मांग करता है आधार आईडी व कार्ड सफलता पूर्वक हो सकें इसके लिए एक सप्ताह का और समय दिया जाये। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा0 संदीप चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री डा0 बृजभूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा0 अनिल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य परिषद ने आधार अपडेट की एक सप्ताह समय बढ़ाने की मांग
