बोर्ड परीक्षा की समस्या को लेकर प्रधानाचार्य परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बोर्ड परीक्षा २०२५ के संचालन में इस वर्ष प्रश्न पत्रों के डबल सेट अतिरिक्त प्रश्न पत्र भेजे गये है। जिसको परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त अलमारी में रखवाया गया है। इन प्रश्न पत्रों पर केंद्र पर न रखकर जिले के स्ट्रांग रुम में रखा जाये। विपरीत परिस्थितियों में केंद्रों पर भेजा जाये। प्रश्न पत्रों को वितरण में भी असुविधा का सामना करना पड़ा है। विपरीत परिस्थितियों में अतिरिक्त प्रश्न पत्रों से परीक्षा कराना व्यवहारिक नहीं होगा। विपरीत परिस्थितियों में पुन: परीक्षा बाद में आयोजित होने से कठिनाई उत्पन्न होगी। परीक्षा केंद्रों को परीक्षा आयोजन में सीसीटीवी की केबिल, कैमरों की मरम्मत, अलमारियों की खरीद पर, अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य परिषद मांग कर रहा है प्रत्येक परीक्षा केंद्र को लगभग १ लाख रुपये परीक्षा सम्पादन के लिए उपलब्ध कराये जाने की मांग करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास कोई संसाधन नहीं होते है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री डा0 बृजभूषण सिंह, योगेश तिवारी, राकेश गुप्ता, डा0 धर्मेन्द्र रघुवंशी, संतोष कुमार त्रिपाठी, विनीत चौहान, राघवेन्द्र मिश्रा आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *