फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका पी0जी0 कॉलेज आवास विकास में छात्राओं को योग के बारे में जागरुक किया गया। साथ ही उन्हें योग की शपथ दिलायी गयी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर के आवास विकास स्थित कृष्णा देवी पी0जी0 कॉलेज में योग को लेकर छात्राओं को महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ0 प्रेमलता श्रीवास्तव ने जागरुक किया। इसके अलावा छात्राओं को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य को एक घंटा योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रह चुके हैं। प्रधानाचार्य ने अनुलोम विलोम, कपालभांति, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार, डीप ब्रीदिंग आदि मुख्य प्रणायाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग में जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज सम्भव है। रोज योग को अपने जीवन में उतारने से व्यक्ति निरोगी जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि २१ दिवस को योग दिवस है। सभी लोग अपने-अपने घरों में इस दिवस पर योग करें। साथ ही जनमानस को भी योग करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर विद्यालय की करीब ७०० छात्रायें मौजूद रहीं।
योग से निरोग रहने का प्रधानाचार्या ने छात्राओं को दिया संदेश
