बुखार से पीडि़त अधेड़ की मौत, प्राइवेट चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौरा निवासी प्रयागदास उम्र 55 वर्षीय पुत्र सीताराम हाल निवासी मोहल्ला जटवारा में अपने दूसरे मकान में रहते हैं। उन्हें बुखार आने पर परिजन उन्हें नगर के गल्ला मंडी स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां उपचार के लिए लेकर पहुॅचे। जहाँ परिजनों ने बताया कि जहां डॉक्टर ने बोतल लगा दी। इसके बाद उनकी हालत बिगडऩे गयी। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लेकर पहुँचे जहाँ चिकित्सा प्रभारी डॉ0 शोभित शाक्य ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक मौत की सूचना पाते ही परिवार मे कोहराम मच गया। पत्नी रामधनी, पुत्र पंकज समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हंै। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टर पर आरोप लगाया कहा कि मृतक को बहुत तेज बुखार था और वह ठण्ड से कांप रहा था फिर भी प्राइवेट डॉक्टर ने बोतल लगा दी और तभी से उनकी हालत बिगड़ गयी। परिजन अधेड़ का शव घर ले गए। सीएचसी से मेमो कोतवाली भेज दिया गया। उसके बाद परिजन प्राइवेट चिकित्सक के क्लीनिक पहुंचे। जहां जमकर हंगामा काटा। हंगामा देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *