
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। एडीओ समाज कल्याण का प्राइवेट असिस्टेंट क्षेत्र में कर रहा है धन उगाही।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर तैनात एडीओ समाज कल्याण प्रवीण कुमार का पटल प्राइवेट कर्मचारी चला रहा है। धन उगाही की शिकायत करने पहुंची वृद्ध महिला की शिकायत सुनकर विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़पुर के मजरा मिलकिया निवासी अतरश्री पत्नी स्वर्गीय प्रेमचंद जो की वृद्धावस्था पेंशन की पात्र है। बीते शुक्रवार को महिला के अनुसार वह खाते में पेंशन रुक जाने के कारण अपनी शिकायत लेकर एडीओ समाज कल्याण प्रवीण कुमार के पास गयी थी। जिस पर एडीओ समाज कल्याण प्रवीण कुमार के पटल पर प्राइवेट कर्मचारी राहुल मिला। महिला ने उससे अपनी शिकायत की, तो प्राइवेट कर्मचारी महिला को लेकर गया और उसके खाते से महिला के मुताबिक 6000 निकाले। जिसमें महिला को 2500 दिए। जब महिला को इसकी जानकारी हुई, तो वह ग्राम प्रधान पति कन्हैया गंगवार को साथ लेकर विकास खंड कार्यालय पहुंची और विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह से अपनी शिकायत की। जिस पर विकास खंड अधिकारी ने तुरंत एक्शन लेते हुए ब्लॉक के कर्मचारियों को बैंक में खाते का स्टेटमेंट निकलवाने के लिए भेजा। जिस पर पता चला कि उसके खाते से 3000 रुपये निकले हंै। 500 रुपये प्राइवेट कर्मचारियों ने महिला से ले लिए थे। इसकी जानकारी होने पर विकास खंड अधिकारी ने तुरंत फोन पर एडीओ समाज कल्याण को कार्यालय पर तलब किया और महिला को अपनी जेब से विकास खंड अधिकारी ने 500 रुपये अपने पास से देकर चाय नाश्ता कराकर महिला को भेज दिया। विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा उच्च अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया जाएगा।
