किसान जोड़ों यात्रा में सुनी गई समस्यायें

अखिलेश सिंह तहसील उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह चौहान तहसील महासचिव बने

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट द्वारा चल रही किसान जोड़ों यात्रा के तहत गंगापार क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर सोमवंशी, बरुआ गाजीपुर, चैनगंज, खानपुर आदि ग्रामों में गई जहां पर लोगों ने बड़ चढ़ कर यात्रा में हिस्सा लिया, विभिन्न गांव में जाकर किसानों को जोड़ा। साथ ही नये पदाधिकारी बनाकर उन्हें परिचय पत्र सौंपा। इसी दौरान अखिलेश सिंह को तहसील उपाध्यक्ष तथा धर्मेंद्र सिंह चौहान बरुआ को तहसील महासचिव, राम सिंह को ग्राम अध्यक्ष चैनगंज, हरपाल सिंह को ग्राम अध्यक्ष बरुआ, अभिषेक सोमवंशी जिला उपाध्यक्ष युवा, छविनाथ सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, मास्टर राजपाल सिंह को ग्राम अध्यक्ष गाज़ीपुर नियुक्त किया। गांव में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। किसानों की समस्याओं को हल कराने व उन्हें न्याय दिलाने के लिए किसान जोड़ों यात्रा निकाली गई है। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोमवंशी ने बताया कि ग्रामीणों की अपार समस्यायें है। तहसील व अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए किसान जोड़ों यात्रा निकाली जा रही है। शीघ्र ही महापंचायत की बैठक कर किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जरुरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस मौके पर अवधेश सिंह, सुमन सिंह, शिशुपाल सिंह राजपूत, अमरेश कुमार शुक्ला, मुन्ना राठौड़, राजू राठौड़, ललैया पंडित, नेत्रपाल सिंह, आदेश सिंह सहित तमाम लोग एकत्रित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *