हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शोभायात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर कस्बे में हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह 11:00 बजे भारत दास बाबा के प्राचीन मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 26 फरवरी को मूर्ति स्थापना और भंडारा प्रसाद के साथ इस महोत्सव का समापन होगा। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर में विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोषों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। यह शोभायात्रा कस्बे की प्रमुख गलियों से गुजऱी। जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और धार्मिक प्रतीक लिए चल रहे थे। वहीं कई स्थानों पर भजन मंडलियों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। आज 26 फरवरी को मूर्ति स्थापना और भंडारा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *