कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में गुरुवार को अष्टमी पर नवदुर्गा के नौ स्वरुपों की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गयी।
शोभायात्रा नगर के सरकारी अस्पताल के पास बने तपस्वी वाले बाग मंदिर से शुरु होकर नगर के मुख्य मार्गों पर होती हुई कमालगंज चौराहे पर बने दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई। जिसमें नगर के लोगों द्वारा बढ़-चढक़र सहयोग किया गया। जिसमें माताएं, बहनें एवं युवा वर्ग के सहयोग के कारण शोभा यात्रा को भव्य रुप प्रदान किया गया। जिसमें श्रीकृष्ण-राधिका एवं काली माता, हनुमानजी एवं नवदुर्गा के नौ रूपों को सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। कमालगंज नगर में अष्टमी को नवदुर्गा शोभायात्रा शिव दुर्गा मंदिर की तरफ से निकाली जाती है। शोभा यात्रा के बाद मंदिर पर प्रसाद का वितरण किया गया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया एवं रात में महिलाओं ने जगराता किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर के मुख्य रूप से कर्ताधर्ता धीरू शुक्ला, मनोज गुप्ता, दीपक सुनार, पंकज गुप्ता, वरुण चौरसिया, संजू चौरसिया आदि कमेटी के पदाधिकारी एवं भक्तगणों द्वारा शोभायात्रा में सहयोग किया गया।
अष्टमी पर निकाली गयी मां के नौ स्वरुपों की शोभायात्रा
