महिलाओं ने डांडिया पर नृत्य करते हुए लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिंधियत नव वर्ष के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रात: काल भगवान झूलेलाल का पक्के पुल सिंधी धर्मशाला में भगवान झूलेलाल का अभिषेक बहिराणा साहब का पूजन पंडित संजय शर्मा ने कराया। संजय शर्मा ने बताया कि सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व होता है। जिसमें सभी के साथ समरता का भाव भाईचारा दिखाई देता है। पूजन अर्चन के साथ मीठी चावल और चने का प्रसाद वितरण किया गया।
पक्का पुल सिंधी धर्मशाला से सिंधी समाज के लोग ढोल नगाड़े के साथ हिंदी भाषा में गीत संगीत, कीर्तन आयो लाल झूलेलाल….जय झूलेलाल के नारो के साथ पूरा नगर गुंजायमान उठा। सिंधी समाज की युवक एवं युवतियां डांडिया नृत्य करते हुए भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में आगे-आगे चल रही थी। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग पक्का पुल, किराना बाजार, चौक, रेलवे रोड होते हुए सिंध मैदान पहुंची। मुखिया आत्माराम डवानी, ईश्वर दास शिवानी, अशोक शिवानी ने यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह बहिराणा साहब सिंधी समाज के घरों में गए। वहा पर लोगों ने पवित्र पावन ज्योति के दर्शन किए और सिंधी नव वर्ष की मंगल कामना की। 
सिंधु मैदान में विचार गोष्ठी हुई। जिसमें सिंधी समाज के त्याग बालिदान की गाथा सुनाई गई। सिंधी समाज ने देश की प्रगति में महान योगदान दिया। समाज के बच्चे, वरिष्ठ जन एवं कर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। चिकित्सक डा0 अरविन्द गुप्ता ने पहुंचकर झूलेलाल जयंती में भाग लिया और विचार रखे। सायंकाल को यह यात्रा सिंधु मैदान से नगर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, लाल सराय होते हुए पांचाल घाट पहुंची। वहां पर ज्योति का विसर्जन किया गया। गंगा मैया में ज्योति के दर्शन के साथ सिंधी नव वर्ष में समाज देश परिवार के लिए खुशवाली की मंगल कामना की।
सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
