साधु-संतों ने लिया भाग, दिखाये गये करतब
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर मेला रामनगरिया में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आयोजित वैदिक क्षेत्र चरित्र निर्माण से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो संपूर्ण मेला क्षेत्र में होती हुई वैदिक क्षेत्र में समाप्त हुई।
यात्रा का नेतृत्व महंत सोमवारपुरी महाराज व आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न अखाड़ों के साधु-सन्यासियों व हजारों की संख्या में कल्पवासियों व आर्य समाज के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग को ओम के झण्डों से सजाया गया। सारा मेला क्षेत्र वैदिक धर्म की जय व स्वामी दयानंद के जयकारों से गुंजायमान था। यात्रा में चल रहे डीजे पर देश भक्ति गीतों ने लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। जगह-जगह कल्पवासियों ने पुष्पवर्षा के द्वारा यात्रा का स्वागत किया। संतों के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

यात्रा के साथ चल रहे गुरु विरजानंद आर्ष गुरूकुल भोलेपुर के ब्रह्मचारियों ने हैरतअंगेज कारनामों के द्वारा सभी को रोमांचित किया। आग के गोले से निकलने का आश्चर्यजनक कृत्य देखकर लोग हतप्रभ हो गए। संचालक आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
शिविर के संयोजक डॉ0 शिवराम सिंह आर्य ने सभी का आभर व्यक्त कर सभी अतिथियों को वैदिक साहित्य भेंट के सम्मनित किया। कार्यक्रम में स्वामी कृष्णानंद महाराज, लखनपुरी महाराज, महेन्द्रानंद महाराज, संजीवनंद, देवानंद, आचार्य दर्शन देव, जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य, राहुल वर्मा, आदित्य कुमार आर्य, आचार्य देवपाल, घनश्याम आर्य, रामेश आर्य, काशीराम आर्य, प्रेमपाल आर्य, सन्ध्या राजपूत, शालिनी आर्या, उदिता आर्या आदि उपस्थित रहे।
