कस्बे में शान-ओ-शौकत से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

जगह-जगह समाजसेवियों ने लोगों को कराया जलपान
सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रहे मौजूद
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में जश्न-ए-मिलाद दुन्नवी के अवसर पर जुलूस-ए- मोहम्मदी का आयोजन किया गया। जिसमें दीनी उलेमाओं ने नातिया कलाम पेश किये। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाये रही।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज तथा आसपास के मुस्लिम गांव से सरकार दो आलम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश पर कस्बा नवाबगंज, नयागनीपुर, सिरमौर बांगर, जाफर नगर, चंदनी, भावन, सितवनपुर, बघौना सहित कई मुस्लिम गांव के लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए। कस्बा हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश पर नारे तकबीर अल्लाह हूँ अकबर, रिसालत या रसूल अल्लाह, सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा, इश्क मोहब्बत इश्क मोहब्बत, आला हजरत आला हजरत आदि नारों से गूंज उठा। सभी लोगों ने एक दूसरे को मिलकर जुलूस-ए-मोहम्मदी की मुबारकबाद दी। कस्बे के हिंदू मुसलमान ने जुलूस में चल रहे लोगों को जगह-जगह जलपान कराया। कस्बे के समाज सेवी डॉक्टर शिवराम सिंह आर्य तथा जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य ने सभी को रोककर अपने प्रतिष्ठान के सामने जलपान कराया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने भी अपने आवास पर सभी जुलूस में आने वाले लोगों को जलपान कराया तथा मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस में थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे पुलिस बल के साथ चल रहे थे। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, गनीपुर मस्जिद के सदर अली मोहम्मद, हाफिज शहीद खान सिरमौर बांगर, हाफिज अकरम राजा खान जाफर नगर, हाफिज शान मोहम्मद नवाबगंज तथा अन्य सभी मस्जिदों के हाफिज उलेमा मौजूद रहे और अपनी तकरीर से कस्बे को सुगंधित करते रहे। कस्बा नवाबगंज से सैय्यद आसिफ अली, अरशद अली, अध्यापक अरमान शेर, मास्टर सैय्यद आसिफ अली, जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, साबिर खान, शाहिद परवेज, मोवीन खान, फिरोज खान, गुलजार खान, ताज मोहम्मद, नफीस खान, बबलू खान, चांदनी मस्जिद के हाफिज आरिफ राजा खान, थाना अध्यक्ष अवध नारायण पांडे, कस्बा इंचार्ज उ0नि0 गिरीश चंद्र, उ0नि0 हेमंत कुमार, उ0नि0 रमाशंकर पांचाल, दरोगा अभिलेख सिंह, उ0नि0 जगराम सिंह, उ0नि0 गीतम सिंह, थाने के एसएसआई राम सिंह सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *