फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया एवं कार्यक्रम संयोजक सदर विधायक मेजर सुनील द्विवेदी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला।
आनंद शुक्ला ने बताया देश की आजादी के बाद देश के महापुरुषों को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण नहीं मिल सका। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए ऐसे अनेकों कार्य किया, जिसकी गूंज पूरे भारत में सुनाई देती है। विदेशी आक्रमण कार्यों द्वारा जब भारतीय मंदिरों पर आक्रमण किए गए और उन मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया गया तो रानी अहिल्याबाई ने अपने शासन के दौरान 1000 मंदिरों के पूर्ण स्थापना करके भारतीय संस्कृति की रक्षा की। वर्तमान की नई पीढ़ी को रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। भाजपा संगठन और सरकार द्वारा निरंतर रानी अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद भारतीय संस्कृति को सहजने का जो प्रयास और कार्य किया जा रहा है वह पिछली सरकार द्वारा नहीं किया गया। अयोध्या का राम मंदिर, केदारनाथ या फिर उज्जैन का महाकाल मंदिर, काशी का विश्वनाथ मंदिर का पूर्ण निर्माण का कार्य सरकार द्वारा किया गया। भारतीय संस्कृति को बचाने में रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समर्पित हो गया।
इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, वीर बहादुर पाल, रमला राठौर, श्वेता दुबे, सुधेश दुबे, मनोज मिश्रा, राजीव वाजपेई, राजकुमार, अनिल कश्यप, अनिल तिवारी, अभिषेक बाजपेयी, पंकज पाल, मदीना बेगम, हेमलता मिश्रा, अर्चना वर्मा, असलम कुरैशी, विश्वास गुप्ता, भास्कर द्विवेदी, अनिल प्रताप सिंह, अनिल सिंह, नीरज पारीक, मंजू शर्मा, प्रधान हेमलता, रामसनेही बाथम उर्फ कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।
अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित कार्यक्रम सम्पन
