संवेदीकरण व सह अभिमुखीकरण के तहत छात्राओं को दी गई जानकारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में संवेदीकरण सह अभिमुखीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत परीक्षा का तनाव विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह के आदेश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने छात्राओं को असफलता को एक चुनौती मानकर पुन: संघर्ष करते हुए परिश्रम कर सफल होने की सलाह दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल चन्द्रा ने तनाव से बचने के लिए योग करने के लिए प्रेरित किया। बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने छात्राओं को कम आयु में विवाह न करने संबंधी कानून की जानकारी प्रदान की। एवं उच्च शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। छात्राओं को कौशल हेतु प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में जनपद के राजकीय व सहायता प्राप्त ६० विद्यालय के १०० शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रवक्ता सर्वेश शाक्य, शिल्पी, सरिता त्रिवेदी, निर्मला, शैलजा मौर्या, आरती यादव, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, ज्योति, गुलशन जहां, अर्चना गुप्ता, गरिमा पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह, संतोष दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
परीक्षा का तनाव विषय पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
