नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत चांदपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल भारद्वाज मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे। वहीं हुसैनपुर बांगर में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल राजपूत अध्यक्ष नगर पंचायत नवाबगंज रहे। जहां पर भाजपा नेताओं ने केंद्र तथा यूपी सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा मोदी सरकार की गारंटी योजना से देश में विकास के रास्ते खुले है। इस दौरान सभी ने देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत चांदपुर, हुसैनपुर बांगर, पिलखना तथा बिजौरी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा में चल रहे रथ पर केंद्र तथा यू.पी. सरकार की उपलब्धियों का लेखा लगा हुआ है। जो गांव-गांव जाकर एलसीडी के जरिये लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं द्वारा सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा मोदी सरकार की गारंटी योजना जिसके तहत देश में तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं। शहर से लेकर गांव तक गरीब, मजदूर, किसानों को विकास कार्यों के जरिए लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में यह भी कहा गया प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना जिसके तहत देश के लगभग 11 करोड़ किसानों को अब तक 2.6 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। अभी भी देश के गरीब, किसानों को किसान सम्मान योजना के तहत 6000 वार्षिक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध हो रही हैं। इस मौके पर विनीत भारद्धाज, पूर्व जिला मंत्री भाजपा योगेंद्र सिंह राठौड़, लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अरविंद राजपूत, अनुज भदोरिया, अवधेश सिंह, देवेंद्र राजपूत, आदेश राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
