फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल कार्यक्रम में नगर पूर्वी मंडल बैठक आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य वक्ता अश्लील दिवाकर ने सरकार की उपलब्धियां व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अभिषेक त्रिवेदी, राजकुमार वर्मा, अभिषेक बाजपेई, नरेंद्र आर्य, अरुण दुबे, अंकित गुप्ता, अतुल शंकर दुबे, लव कन्नौजिया, अमन कटियार, ओमु दुबे, ज्ञानेंद्र कश्यप, विश्राम सिंह, सागर गुप्ता, वैभव अवस्थी, राजीव सोनी आदि मौजूद रहे।
वहीं कमालगंज मंडल में भाजपा की 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम मे मुख्य अथित जिलाध्यक्ष फतेहचन्द राजपूत का फूल माला से जिला मंत्री गुरुचरन आजाद ने स्वागत कर उन्हें फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया। जिला मंत्री गुरुचरण आजाद ने सरकार की 11 साल की उपलब्धियों का वर्णन किया। इस अवसर पर कुलदीप कुशवाह, योगेश प्रताप सिंह, अब्दुल जब्बार, गोपाल पालीवाल, राजेश मिश्रा, आशीष, विमल प्रताप, बबलू चौहान, शिवकुमार, गोयल, देवदत्त राजपूत, अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
भाजपा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
