नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर पहुंचे परियोजना निदेशक ने विकास खंड अधिकारी के साथ सचिवों की बैठक ली तथा प्रधानमंत्री आवासों के बारे में दिए कई अह्म निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर पहुंचे परियोजना निदेशक पीडी कपिल कुमार, तथा अधिशासी अभियंता अमरेंद्र श्रीवास्तव, विकास खंडाधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवासों तथा आईसीसी सेंटर के बारे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। जिसमें ग्राम सचिवों को बताया की सूची के आधार पर पात्र लाभार्थी तथा अपात्र लाभार्थी की गहनता से जांच करें यदि कहीं भी फर्जी तरीके से जांच कर और अपात्र लाभार्थी को आवास दे दिया जाता है तो संबंधित सचिव तथा संबंधित लोगों पर भी एफआईआर कराई जाएगी। जितने लोगों की जिम्मेदारी बनती है सभी के ऊपर एफ आईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं पूर्व में बने प्रधानमंत्री आवासों की जांच की गई। जिसमें कई ग्राम पंचायत के ग्राम सचिवों की भूमिका संदिग्ध पाई गई और अपात्र व्यक्तियों को आठ आवास दिए गए। जिनकी रिकवरी भी करने के पीडी कपिल कुमार ने विकासखंड अधिकारी को निर्देश दिए। जिसमें कई सचिव ट्रांसफर होकर चले गए हैं, लेकिन उनके कार्यकाल के भी आवासों को रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर विकासखंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, अवर अभियंता अमरिंदर श्रीवास्तव, ग्राम सचिव मानवेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, प्रमोद शुक्ला, बृजनंदन लाल, अरविंद कुमार, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, सचिन कुलदीप राजपूत, मोतीराम यादव, बृजेश यादव आदि सभी सचिव तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
परियोजना निदेशक ने बैठक लेकर की प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा
