नगर पालिका क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंगों का अधिक किराया वसूलने का विरोध.

*ईओ ने सरकारी दर की सूची की जारी, शिकायत करने वाले पूर्व में थे ठेकेदार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
नगर पालिका द्वारा दिये गये होर्डिंग बैनर टेंडर के अधिक दाम ठेकेदार द्वारा वसूले जाने के विरोध में किराये पर होर्डिंग लगाने वाले ठेकेदारों ने एसडीएम व नगर पालिका ईओ से शिकायत कर किराया शुल्क निर्धारित व नगर पालिका क्षेत्र की सीमा तय करने की मांग की। नगर पालिका फर्रुखाबाद द्वारा वर्ष 2023 का होर्डिंग लगाने का ठेका नियती ग्राफिक्स को सर्वाधिक बोली लगाने पर दे दिया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिस होर्डिंग का शुल्क 400 रुपया वर्ष 2022 में लिया जाता था, अब वही शुल्क ३ हजार रुपये नये ठेकेदार ने कर दिया और धमकी दी कि यदि शुल्क नहीं दोंगे तो होर्डिंगों को तोड़कर नष्ट कर दिये जायेंगे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नगर पालिका सीमा के बाहर लगे होर्डिंगों पर भी ठेकेदार जबरन अपना अधिकार बताकर वसूली करने की धमकी दे रहे है। यदि हम लोगों की शिकायतों का निस्तारण न किया गया तो मुख्यालय पर धरना शुरु कर देंगे। इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जो लोग शिकायत कर रहे है वह कई वर्षों से इसी काम को कर रहे थे। अब दूसरे को मिल गया है। शिकायतकर्ताओं व नये ठेकेदार को सरकारी दर की सूची उपलब्ध करा दी है उस दर से अधिक कोई पैसा नहीं ले सकता है। शिकायत करने वालों में राहुल जैन, सचिन कुमार, सुबोध कुमार, इमरान, मनीष अग्रवाल, प्रमोद बाजपेयी, देव, नेहा सिंह आदि के नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *