Headlines

विरोध प्रदर्शन: न्यायालय कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया कार्य

फर्रुखाबद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश के न्यायालय कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान न होने तथा उस पर उच्च न्यायालय व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोई निर्णय न लिये जाने के कारण प्रदेश संघ के आवाह्न पर जिला न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिलाध्यक्ष ऋषि यादव ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य समस्यायें मृतक आश्रित प्रकरण में शैक्षणिक सेवायोजन, कर्मचारीगण के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण, नियमावली संशोधन, संविदा कार्मिकों के वेतनवृद्धि व नियमतीकरण, तदर्थ कार्मिको को समान, सेवाकाल न प्राप्त होने आदि है। इन्हीं को लेकर संघर्ष चल रहा है। इस संबंध में उच्च न्यायालय व प्रदेश सरकार द्वारा संज्ञान न लिये जाने के कारण विरोध प्रदर्शन शुरु किया गया है। यह विरोध प्रदर्शन सात अप्रैल तक चलेेगा। उसके बाद 30 अप्रैलको प्रयागराज में होने वाले महासम्मेलन में संघर्ष की हुंकार भरी जायेगी और उच्च न्यायालय को ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिलाध्यक्ष ऋषि यादव ने कहा कि न्यायालय कर्मचारियों की समस्यायें बढ़ती ही जा रही है। सरकार व प्रशासन कर्मचारियों के हितों को समाप्त करने पर तुला हुआ है। ऐसे में संघर्ष को आगे बढ़ाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *