प्रांतीय अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण का दिया आश्वासन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति की विशेष बैठक एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। जिसमें कार्यकारणी के प्रांतीय अध्यक्ष दीनबंधु पाण्डेय, प्रांतीय सचिव गोकरन प्रसाद, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, प्रांतीय संगठनमंत्री हरिद्वार यादव, प्रांतीय लेखा परीक्षक देवराज यादव ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह की अगुवाई में प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए आश्वासन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्यायें है। उनकों निराकरण कराना मेरा उद्देश्य है। संगठन से जुड़े सभी पूर्व सैनिकों की एक-एक कर समस्या सुनी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौड़, जेएस राठौड़, प्रशांत राठौर, शिव राम सिंह, संदीप पांडेय, बीके गुप्ता, शंकर पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, आदेश सिंह, संजीव कुमार अग्निहोत्री, विक्रम सिंह, जगमाल सिंह, सुखवीर सिंह, शैलेन्द्र चौहान, राजीव यादव, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *