समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। शनिवार को सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान ने पुलिस लाइन से जन जागरुकता रैली का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर किया।यह जन जागरुकता रैली पुलिस लाइन से आरंभ होकर जीआईसी,जिला महिला चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय होते हुए पुलिस लाईन में समाप्त हुई।रैली का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बानियान ने किया।रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे उपस्थित हुए जिन्होंने अपने नारों से सभी को जागरुक किया कि सभी जनपदवासी दिनांक 14 दिसंबर को अपने अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर लाएं और दो खुराक पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।जनपद में शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 1271बूथ,शहरी क्षेत्र में 114 बूथ बनाए गए हैं, घर घर भ्रमण हेतु ग्रामीण क्षेत्र में 836 टीम,शहरी क्षेत्र में 110, टीम बनाए गए हैं।
57 ट्रांजिट एवं 35 मोबाइल टीम काम करेंगी।पल्स पोलियों अभियान में कुल अनुमानित 465047 घरों का टीम द्वारा भ्रमण कर अनुमानित कुल 301725 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 14 दिसंबर को बूथ गतिविधियां,15 दिसंबर से 19 दिसंबर गतिविधियां को हाउस टू हाउस,22 दिसंबर को बी टीम एक्टिविटी की जाएगी।इस जागरूकता रैली में राम प्रकाश पटेल डी.पी.एम.,मनोज कुमार त्रिपाठी एनएमएस,डॉ अजय पवार एस.एम.ओ.डब्लूँएचओ, मनोज पाण्डेय पी.ओयूएनडीपी, डीएमसी यूनिसेफ,नगर शिक्षा अधिकारी,कौशलेन्द्र सिंह, एसआरसी यूनिसेफ़ एवं नगरीय एएनएम और आशा भी मौजूद थी।
पल्स पोलियों अभियान हेतु निकाली गई जन जागरुकता रैली
