समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। शनिवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व मे ‘‘अवधपुरी अति रूचिर बनाई’’ अभियान के तहत टाइनी टाट्स विद्यालय के छात्रों के साथ नगर को स्वच्छ बनाये रखने एवं अच्छे पर्यावरण के दृष्टिगत पॉलीथीन मुक्त किये जाने व कपड़े के थैले का उपयोग किये जाने हेतु जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि अयोध्या को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये जाने व पॉलीथीन मुक्त किये जाने हेतु ‘‘अवधपुरी अति रूचिर बनाई’’ अभियान का शुभारम्भ नगर निगम द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर महापौर श्री त्रिपाठी द्वारा विद्यालय के प्राध्यापक/अध्यापक/छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया गया व नगर को स्वच्छ एवं पॉलीथीन मुक्त किये जाने हेतु कपड़े के थैले भेट किये गये।महापौर श्री त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अध्यापक एवं छात्र/छात्राएं हमारे राष्ट्र निर्माण के मूल स्तम्भ है।इस महाभियान में छात्र/छात्राओं की महती भूमिका है।हम सभी अपने घरों से इस अभियान को प्रारम्भ करते हुए अन्य को भी नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर स्वरूप प्रदान कर सकते है।अयोध्या में विश्व के सर्वोत्तम अध्यात्मिक नगरी के रूप में सुशोभित हो हम सभी का यही प्रयास है।महापौर द्वारा उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र/छात्राओं से इस महाभियान में सहभागिता प्रदान किये जाने की अपेक्षा की गयी व विद्यालय परिवार का इस आयोजन हेतु आभार प्रकट किया।सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला द्वारा छात्र/छात्राओं को स्वच्छता एवं पॉलीथीन उपयोग न करने की शपथ दिलायी गयी।इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला,टाइनी टाट्स विद्यालय के प्रधानाचार्य/अध्यापक/छात्र/छात्राएं,मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवी प्रसाद व राकेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
