नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जहां एक तरफ शिव भक्त भोले की आराधना में लीन हैं, वहीं ऐतिहासिक मंदिर परिसर में अराजकतत्वों का बोलबाला है। जिसके संबंध में पुजारी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पुठरी में बने ऐतिहासिक शिव मंदिर पर जहां एक तरफ शिव भक्त भोले बाबा की आराधना में लगे हैं, वहीं सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को तथा अन्य दिनों में भी शिव भक्त कावड़ लेकर जल चढ़ाते हैं। इसके अलावा ऐतिहासिक मंदिर पर जिले के नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों तथा दूरदराज के लोग आकर पूजा अर्चना करते हैं तथा भोले बाबा से मनाकामनायें मांगते हैं। ़वहीं ऐतिहासिक मंदिर परिसर में लगी पानी की टंकी पर शराबियों का बोलबाला रहता है। जहां खाली शराब के क्वार्टर तथा पाउचों के ढेर लग जाते हैं। सुबह जब पुजारी सुरेश गिरी मंदिर परिसर की सफाई करते हैं तथा भक्तों से करवाते हैं, तो उक्त सामग्री उन्हें पड़ी मिलती है। इसकी शिकायत पुजारी ने थाना पुलिस से की है।
ऐतिहासिक मंदिर परिसर में अराजकत्वों का बोलबाला, पुजारी ने दी तहरीर
