
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्वांचल विकास समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि महापर्व छठ पूजा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचाल घाट पर मनाया जायेगा। पांचाल घाट की साफ-सफाई की मांग की है। पूर्वांचल विकास समिति के सदस्यों ने पिछले दिन पांचाल घाट का निरीक्षण किया। जहां काफी कूड़ा आदि फैला था। घाटों का हाईमैक्स लाइट बंद था। हाईमैक्स लाइट सही कराने व घाटों पर साफ-सफाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। छठ पूजा कार्यक्रम पांचाल घाट पर १९ व २० नवम्बर को होगा।
छठ पूजा कार्यक्रम १७ नवम्बर से शुरु फर्रुखाबाद। छठ पूजा कार्यक्रम १७ नवम्बर को नहाय-खाय होगा। १८ नवम्बर को खरना शाम को होगा। १९ नवम्बर को सायंकालीन गंगा तट पर अघ्र्य दिया जायेगा। २० नवम्बर को प्रात: कालीन अघ्र्य दिया जायेगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक समीम अहमद ने दी है
