पुष्पा सिंह ने बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए किया प्रेरित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट गाइड की जिला कमिश्नर बुलबुल व कम्पोजिट विद्यालय गैसिंहपुर की सहायक अध्यापिका पुष्पा सिंह ने विद्यालय के बच्चों को संचारी रोगों के प्रति जागरुक किया और स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। साथ ही स्काउट गाइड की गतिविधियों के साथ उन्हे स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिये। पुष्पा सिंह ने छात्र-छात्राओं को गतिविधियां कराते हुए बताया कि इस मौसम में बुखार, फोड़ा, फुंसी, पेट खराब आदि की बीमारियां चल रही है। इनसे सचेत रहने की जरुरत है। हालत बिगडऩे पर संबंधित चिकित्सक व स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर परीक्षण कराये। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि खाना खाने से पहले हाथ साबुन या राख से अच्छी तरह से धोये। सुबह उठने के बाद नीम की दतून से दांत साफ करें। शरीर में अगर खुजली जैसी परेशानी है तो नीम के गर्म पानी से नाहे। उन्होंने स्काउट गाइड की गतिविधियां कराते हुए बच्चों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी और अपना घर व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें, जिससे शारीरिक कोई बीमारी उत्पन्न न हो सकें। बच्चों ने खेल-खेल में गतिविधियों को समझा। उन्होंने पौधे लगाने एवं उनकों संरक्षित करने के लिए भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *