विद्यालयों की पेयरिंग मर्जर प्रक्रिया के खिलाफ प्रा0शि0 संघ

 मुख्यमंत्री सम्बोधित सांसद, विधायक को सौंपा जायेगा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर सांसद, विधायकों को ज्ञापन सौंपेगा। सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग कर मर्जर प्रक्रिया अपनाते हुए विद्यालयों को बंद किये जाने का निर्देश दिया है। जिसके विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ सांसद, विधायकों को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने कहा कि जिन विद्यालयों में छात्र-छात्रायें ५० से कम संख्या में है उन विद्यालयों का मर्जर प्रक्रिया अपनाये जाने का निर्देश जारी किया है। इसका प्राथमिक शिक्षक संघ विरोध करता है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चे एवं नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह बच्चों के भविष्य व अभिभावकों के साथ कुठाराघात है। शिक्षक-शिक्षिकाओं के पदों को समाप्त करने की मंशा दर्शायी जा रही है। इस प्रकार के विद्यालयों का पठन पाठन अत्यंत प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि 200 या 500 मीटर की दूरी पर जो गांव है उनके बच्चे दो किलो मीटर जाकर पढऩे में दिक्कते आयेगी। प्राथमिक शिक्षक संघ मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सांसद, विधायकों को 23 से 30 तारीख तक सौंपकर इस आदेश को निरस्त करने की मांग करेगा। ब्लाक व जनपद स्तर पर विरोध किया जा रहा है। बैठक में आर्यन कुमार, मंत्री प्रवेश सिंह राठौर ने विचार रखे। इस मौके पर अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सोमनाथ दीक्षित, प्रतीक मिश्रा, सुधीर पाल, शिवम कुमार, राकेश बाजपेयी, मानवेन्द्र राजपूत, नारायन राजपूत, आलोक सिंह, विकास कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *