सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में पीडब्लूडी ठेकेदारों ने निविदाओं का किया बहिष्कार

14 नवम्बर को दिया था धरना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद ठेकेदार कल्याण समिति ने अधीक्षण अभियंता कन्नौज-फर्रुखाबाद वृत्त लो0नि0वि0 कन्नौज को प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में 10 दिसम्बर को खुलने वाली निविदाओं का पूर्ण रुप से बहिष्कार कर दिया है और घोषणा की है कि किसी भी टेंण्डर प्रक्रिया में भाग नहीं लेगेंं। बताते चले कि इससे पूर्व १४ नवम्बर को सभी ठेकेदारों ने पीडब्लूडी प्रांतीय निर्माण खण्ड परिसर में विरोध प्रदर्शन कर मांग पत्र सांैपकर यह कहा था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ठेकेदारों ने कहा कि प्रांतीय खण्ड लो0नि0वि0 फतेहगढ़ के परिसर में ठेकेदारों द्वारा सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर आगामी निविदाओं का बहिष्कार किया जा रहा है। ठेकेदारों ने कहा कि मार्गों की क्रस्ट 27.5 एम.एम. से कम है। उनको पांच वर्षीय अनुरक्षण से हटाया जाये। पूर्व की भांति रखा जाये।
जिससे समस्त ठेकेदार मार्गों की क्रस्ट चेक करा लें। पांच वर्षीय अनुरक्षण की दरें नवनिर्माण अथवा पी0एम0जी0एस0वाई0 की दरों के समान किया जाये। जब तक एस.ओ.पी. का शासनदेश जारी न हो जाये तब तक के लिए निविदाओं की तिथि बढ़ा दी जाये, एम0एम0 11 संबंधित 6 गुना अर्थदण्ड लगाया जा रहा है। जिसमें ठेकेदारों को भारी नुकसान हो रहा है, आदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर शरद यादव, कमलेश पाठक, आशुतोष त्रिपाठी, बलराम यादव, मुकेश यादव, ऋषिदत्त शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, मदन अग्निहोत्री, देवेन्द्र सिंह, दीपू यादव, रिन्कू दुबे, गोपाल सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, गौरव कुमार चौरसिया, वीके मिश्रा, हिमांशु पाठक, अवधेश पाण्डेय, देवेन्द्र परमार, गणेश प्रसाद, शशि सक्सेना, संजय यादव, संजय पाठक, अनुराग गंगवार, संजय आनंद, रानू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *